अपराध
थाना बहसूमा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बदमाशो से हुई मुठभेड मे 02 बदमाश मय अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार।
आज दिनांक 11/12.09.2019 की रात्रि में थाना बहसूमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झुनझुनी निकट नहर पुल पर सुबह लगभग 04.25 बजे चेकिंग व गस्त के दौरान एक मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार ने रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल तथा दूसरे बदमाश को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया। उक्त दोनो अभियुक्तों के कब्जे से थाना रामराज क्षेत्र से चोरी हुई बन्दूक डीबीबीएल (दुनाली) व एक तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 07 जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः- 1. सचिन पुत्र किशन चन्द नि0 मनोहरपु थाना हस्तिनापुर मेरठ (घायल) 2. अंकित पुत्र जबर सिंह नि0 मनोहरपुर कालौनी थाना हस्तिनापुर मेरठ बरामदगी का विवरणः- 1. एक डीबीबीएल (दुनाली) 02 खोखा कारतूस, 04 जिंदा कारतूस 2. एक तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 03 जिंदा कारतूस 3. एक मोटरसाइकिल अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहासः- 1. मु0अ0सं0 173/19 धारा 457, 380 व 311 भादवि थाना बहसूमा जनपद मेरठ। गिरफ्तार अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास के विषय मे सभी थानो से सम्पर्क करके जानकारी प्राप्त की जा रही