बॉलीवुड

कोरोना को हराने के बाद भी कम नहीं हुई कनिका कपूर की मुश्किलें, पुलिस तैयार कर रही सवालों की लिस्ट

Desk

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस को हराकर घर लौट आई हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह 14 दिनों के सेल्फ क्वारंटाइन में लखनऊ में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही हैं। लेकिन कनिका की मुसीबतें अभी कम नहीं होने वाली हैं, क्योंकि क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार 20 अप्रैल के बाद किसी भी दिन पुलिस कनिका से पूछताछ कर सकती है। इसके लिए पुलिस सवालों की सूची तैयार कर रही है। इस सूची में उनके लंदन से लखनऊ और कोरोना पॉजिटिव होने तक से संबंधित सवाल होंगे, जिसके जवाब कनिका कपूर को देने ही होंगे। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव निकली कनिका पर तीन थानों में केस दर्ज हुए थे। हालांकि ठीक होने उन्हें 6 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों की सलाह पर वो 14 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलेंगी। कनिका कपूर खिलाफ पिछले महीने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री को छिपाने के लिए एक केस दर्ज किया गया है। ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल पर रकुल प्रीत सिंह का बड़ा बयान, बोलीं- इसीलिए इसकी एंडिंग... 9 मार्च को लंदन से लौटने के बाद कनिका ने भव्य पार्टियों में भाग लिया था। कनिका कपूर के ऊपर कोरोना वायरस फैलाने के आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने सिंगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया है। कनिका पर तीन थाने में केस दर्ज है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस सवालों की एक सूची बना रही है। पूछताछ के दौरान कनिका को इनके जवाब देने होंगे। यह जांच प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद शुरु होगी, जब कनिका का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो जाएगा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक ये सवाल 9 मार्च को लंदन से उनकी वापसी से संबंधित होंगे। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी स्कैनिंग हुई या नहीं, अगर हुई तो वह वहां से कैसे निकल गईं। बता दें कि कनिका कपूर देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें कोरोना वायरस हुआ था। कनिका 10 मार्च को एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन से मुंबई पहुंची थीं। उसके बाद वह 11 मार्च को लखनऊ आई थीं। संवादाता वसीम खान।

Report :- Desk
Posted Date :- 09-04-2020

बॉलीवुड