ताजा खबर

दिल्ली से अपने घरों को पैदल ही लौट रहे लोग बस किसी तरह घर पहुंच जाएं', भूखे-प्यासे पैदल जा रहे लोगों ने सुनाई आपबीती।

Desk

दिल्ली से अपने घरों को पैदल ही लौट रहे लोग बस किसी तरह घर पहुंच जाएं', भूखे-प्यासे पैदल जा रहे लोगों ने सुनाई आपबीती, दिल्ली से अपने घरों को पैदल ही लौट रहे लोग भूखे और प्यासे सफर कर रही हजारों की भीड़ पुलिस कर रही मुसीबत में फंसे लोगों की मदद। स्थानीय लोग खिला रहे केले और बिस्किट, और पानी की बोटेल। लॉकडाउन के चलते बाजार और यातायात बंद होने की वजह से मजदूर और गरीब लोग अपने घरों को पलायन कर रहे हैं। ये सभी वो लोग हैं जो मजदूरी और दो वक्त की रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली आए थे। लॉकडाउन के चलते उनके हाथ से रोजगार छिन गया है। ऐसे में अपने गांव वापस जाने के अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रेल सेवा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया है।फिर भी वाहनों कि आवा जाही बराबर चल रही है। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में काम करने आए उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों मजदूर और गरीब यहां फंस गए हैं। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपना कार्य स्थल छोड़ कर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल कर अपने पैृतक स्थानों पर लौट रहे हैं और रास्ते में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर से गाजियाबाद तक हजारों लोग सड़कों पर दिल्ली बॉर्डर से लेकर गाजियाबाद तक सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं मासूम बच्चों को गोद में लेकर पैदल ही अपने गांव के लिए निकल पड़ी हैं। गोद में बच्चे और हाथ में सामान लिए यह महिलाएं चली जा रही हैं। जो लोग यहां रिक्शा चलाते थे वो उसी रिक्शे पर अपने परिवार को लेकर जा रहे हैं। दिल्ली के बॉर्डर गाजीपुर से गाजियाबाद तक सड़कों पर लोगों का मेला सा लगा हुआ है। हमारे संवादाता शादाब अंसारी की रिपोर्ट।

Report :- Desk
Posted Date :- 12-05-2020